
गरीब किसान गोपाल की छाती पर मूंग दल रहा अपराधी मकसूद मियां*
*दादागिरी से खोद डाली 300 फिट लंबी और 3 फिट गहरी मिट्टी, खेत कर दिया बर्बाद*
भोपाल। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता कम होते ही प्रदेश की मोहन सरकार जहां एक ओर प्रशासनिक कसावट की तैयारी में जुट गई है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल से सटे हुए पड़ोसी जिले रायसेन में एक गरीब किसान गोपाल और उसके परिवार पर अपराधी मकसूद मियां का कहर बरप रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को दिए एक शिकायती आवेदन में रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के आशापूरी गांव के निवासी किसान गोपाल पिता बाबूलाल ने लेख किया है कि मेरे बेटे द्वारका प्रसाद के नाम ग्राम-पनागर, तहसील-बाड़ी, जिला-रायसेन, में लगभग 19 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर हम कृषि कार्य करते चले आ रहे है। हमारे खेत में सिंचाई हेतु नहर का बरा बना हुआ है। जिस पर 10 मई को हमारे पड़ोसी मकसूद मियाॅं के द्वारा बिना हमारी सहमति के करीब 300 फीट लम्बी और 3 फीट गहरी मिट्टी खोदकर दादागिरी से निकाल ली गई। अपराधी मकसूद मियां द्वारा मनमानी तरीके से गोपाल के खेत से मिट्टी निकालने के कारण गोपाल के खेत में इस समय 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया है जिससे पूरी जमीन खराब हो गई है और गोपाल उक्त भूमि पर कृषि कार्य भी नहीं कर पा रहा है।
अपराधी मकसूद मियां किसान गोपाल की बाड़ी स्थित निजी भूमि में से 1.50 एकड़ भूमि जबरदस्ती छीनकर खुद की भूमि में शामिल करना चाहता है। गोपाल ने मुख्यमंत्री को दिए आवेदन में लिखा है कि मकसूद मियां के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसके खेत की मिट्टी खोदकर करीब 3 लाख रूपये का को नुकसान पहुॅचाया है, उस राशि की भरपाई भी मकसूद से करवाई जाए तथा दो कल्टीवेटर जमीन उसने अपने खेत में मिला ली है, वह भी वापस दिलाई जाए।
*गोपाल की जमीन खराब कर खोद डाली 3 लाख की मिट्टी :*
इस मामले में बड़ी बात यह है कि मकसूद मियां ने किसान गोपाल के बेटे की जमीन खराब करते हुए खोदकर करीब 3 लाख रूपये की मिट्टी निकाल कर ले गया। इतना ही नहीं मकसूद मियां ने गोपाल के खेत की मेढ़ को नुकसान पहुंचाते हुए करीब 200 फिट लंबी और 10 फिट चौड़ी मेढ़ को अपने खेत में शामिल कर लिया। इसके साथ ही गोपाल के 2 कल्टीवेटर भी अपने पास रख लिया।
*लंबे समय से गोपाल को परेशान कर रहा अपराधी मकसूद :*
कृषक गोपाल और उसके परिवार वालों को परेशान करने का यह मामला नया नहीं है। इसके पहले भी अपराधी मकसूद मियां ने गोपाल की गेहूं की फसल कटवा ली थी और अपने साथ ले गया था। इतना ही नहीं वह अक्सर अनुसूचित जनजाति के किसान गोपाल को खेत बेचकर जाने की धमकी देता रहता है। वह हमेशा गोपाल को कहता है कि तुम्हे ऐसा परेशान करूंगा कि तुम खेती करना ही भूल जाओगे। शिकायती पत्र में गोपाल ने उल्लेख किया है कि मैं मकसूद मियां के आतंक से भयभीत हूं तथा मुझे जान का खतरा बना हुआ है। वह कभी भी मुझ पर या मेरे परिवार वालों के साथ कोई भी अनहोनी कर सकता है।
*मकसूद के खिलाफ बाड़ी थाने में दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण :*
किसान गोपाल और उनके बेटे द्वारका प्रसाद का जीना हराम करने वाला मकसूद मियां आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ रायसेन जिले के बाड़ी थाना में कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। यही कारण है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन उसकी तीमारदारी में लगा रहता है। उसके खिलाफ कार्रवाई करने जी जगह पुलिस उसकी सेवा का लाभ उठाती रहती है। नतीजन स्थानीय गांव वाले अपराधी मकसूद मियां के कहर का शिकार बनने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अनुसूचित जनजाति के किसान गोपाल के मामले में भी यही हो रहा है।
*इनको की मामले की शिकायत :
पीड़ित कृषक गोपाल ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की शिकायत मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के अलावा, सीएम हेल्पलाइन, आयुक्त भोपाल संभाग, पुलिस महानिदेशक, जिला कलेक्टर-रायसेन, पुलिस अधीक्षक-रायसेन और थाना प्रभारी अनुसूचित जनजाति थाना-रायसेन को करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।



