State

नेता की दबंगई, दूसरे की भूमि पर बनाया मंदिर, भूस्वामी ने की शिकायत

सत्ता के नशे में मदमस्त भाजपा नेता.. तो पीडि़त ने कहा अब सपरिवार करूंगा आत्मदाह
उमरिया । सत्ता के नशे में मदमस्त भाजपा नेता उमरिया में अपना ही राग अलाप रहे हैं। प्रदेश में जहाँ एक तरफ संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पूरे प्रदेश की सीधीसादी जनता को गुंडों, माफियाओ, एवं अपराधियों से भय मुक्त करना चाहते हैं और प्रदेश में बेहतर वातारण देना चाहते हैं। तो दूसरी तरफ इससे उलट उमरिया में तथाकथित भाजपा नेता आदिवासी की जमीन में बुरी नजऱ रखते हुए भय का वातावरण बना के सत्ता की गर्मी दिखा कर भूस्वामी को भयभीत कर रहा है। जिसकी शिकायत खुद भूस्वामी ने थाना प्रभारी उमरिया से लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार बांधवगढ़, पुलिस अधीक्षक उमरिया, एवं जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर उमरिया को शिकायत पत्र सौपा है। लेकिन अभी तक भू स्वामी की शिकायत पर कोई सुनवाई नही हुई। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की सीधी-साधी जनता के दिलो दिमाग से भय का माहौल बनाने वाले अपराधियों, माफियाओ, एवं समाज मे दहशत फैलने वाले लोगो का आमजनता के दिल दिमाग से ख़ौफ़ निकलना मात्र एक सपना साबित होगा।
दरअसल जिले के विकट गंज में रहने वाले दुखीराम ने बीते मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को शिकायत पत्र देते बताया कि आराजी ख0नं0 636/1 रकबा 0.0480 हे0 स्थित भूमि छटन कैप पटवारी हल्का विकटगंज तहसील बाधवगढ जिला उमरिया म0प्र0 की भूमि पर राजेन्द्र कोल के द्वारा जबरन खेरमाई मंदिर हटाकर बेजा कब्जा की नीयत रखते हुए प्रार्थी दुखीराम बैगा पिता दउवादीन बैगा निवासी की भूमि आराजी ख0नं0 636/1 रकबा 0.0480 हे0 स्थित भूमि छटन कैप पटवारी हल्का विकटगंज तहसील बाधवगढ जिला उमरिया म0प्र0 के सामने लगी हुई भूमि पर राजेन्द्र कोल पिता रंजीत कोल निवासी रमपुरी थाना उमरिया जिला उमरिया के द्वारा प्रार्थी की भूमि में जबरन मंदिर का निर्माण करवाकर मंदिर बनवाने की आड़ में उक्त भूमि पर जबरन बेजा कब्जा कर रहा है और प्रार्थी के द्वारा मना करने पर गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। कहता है कि मैं वार्ड पार्षद हूं कही भी शिकायत करलो कुछ भी नही होगा। उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा उक्त मेरी भूमि पर नया मंदिर निर्माण की आड में जबरन बेजा कब्जा कर मंदिर निर्माण से मुझ प्रार्थी एवं अन्य रहवासियों का आम रास्ता भी अवरूद्ध हो रहा है और जिससे सभी लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होगी। उक्त भूमि के सामने पहले से ही खेरमाई की मंदिर बनी हुई है।,जिस मंदिर को उक्त स्थान से हटाकर मेरी भूमि के सामने बनाया जा रहा है, एवं उसके अलावा एक और दूसरी मंदिर बनवा रहा है जिससे प्रार्थी का आवागमन का रास्ता अवरूद्ध हो रहा है। पार्षद राजेन्द्र कोल द्वारा खेरमाई मंदिर जो कि सैकड़ो वर्षों से स्थापित है, खेरमाई मंदिर को हटाकर उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहता है। वही उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा मंदिर निर्माण की आड में कब्जा करने से मना करने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने से विपरीत परिस्थति पैदा होने की भी आशंका है। दिनांक 08/07/2024 को वार्ड वासियों को गुमराह कर झूठे तथ्यों का ज्ञापन दिया। जिसक सत्यता की जांच कराई जाये एवं झूठे ज्ञापन देने पर कार्यवाही की जाये।अत: निवेदन है कि उपरोक्त व्यक्ति राजेन्द्र कोल पिता रंजीत कोल निवासी रमपुरी जिला उमरिया के द्वारा उक्त भूमि के सामने मंदिर निर्माण पर तत्काल रोक लगाये जाने की कृपा की जाये ताकि प्रार्थी एवं अन्य रहवासीगणों का आम रास्ता अवरुद्ध न हो सके। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है पीडि़त भू स्वामी ने कि थाना प्रभारी से लेकर नगर पालिका और पुलिस अधीक्षक से कलेक्टर तक शिकायत पत्र देकर गुहार लगा चुका है। लेकिन जिले में कानून व्यवस्था का ऐसा हाल अपने आप मे कई सवाल खड़ा करता है।

Related Articles