State

भोपाल में भगवान जिनेंद्र की भव्य रथ यात्रा: श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम

भोपाल, म.प्र. – राजधानी के श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में मंगलवार को जल यात्रा महोत्सव और सामूहिक क्षमा वाणी का आयोजन हुआ। आचार्य विद्यासागर की शिष्या, आर्यका गुरुमति माताजी के सानिध्य में 10 अन्य माताजी के साथ भगवान जिनेंद्र की रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर भजन गा रही थीं और श्रावक धर्म ध्वजा थामे भगवान जिनेंद्र के जयकारे लगा रहे थे।

प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में भगवान जिनेंद्र का रथ श्रद्धा, भक्ति और आस्था का केंद्र था। चंद्रपुर भक्त मंडल की युवा कार्यकर्ता दिव्य घोष के माध्यम से जय अहरंत देव और जय जिनेंद्र देव की गूंज के साथ भक्ति में लीन थे। युवा बालिका मंडल की बहनें धर्म ध्वजा थामे भक्ति नृत्य कर रही थीं और मार्ग में जगह-जगह आरती उतारी गई।

शोभा यात्रा के समापन पर मंगलवारा जैन मंदिर में भगवान जिनेंद्र का अभिषेक हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष आदित्य मनिया और अन्य पदाधिकारियों द्वारा निर्जल उपवास संयम की साधना करने वालों का बहुमान किया गया। धर्म सभा में आर्यका गुरुमति माताजी ने कहा, “क्षमा वाणी मानना तभी सार्थक है जब हम अपने अंदर करुणा, दया और परोपकार की भावना रखें। सभी के प्रति सहयोग की भावना रखें और जीवन की आधारशिला अहिंसा के साथ रखें।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज बांगा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु, मंदिर समिति अध्यक्ष आदित्य मनिया, ट्रस्ट मंत्री मनोज आर.एम., विनोद एम.पी.टी., पंकज प्रधान, विजय श्वेता, राकेश नायक, मनोज मन्नू, डॉक्टर अनुराग जैन, प्रमित अजमेरा, महेंद्र हुंडी, सुनील सिंघई, सुनील लिबास, कुशल जैन, पिंटू डीजे, महिला मंडल की नीता जैन, मनीषा मन्नू, सविता मनिया, प्रीति जैन पाठशाला, आशा सिंघई, जतिन जैन, सुजल जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles