
पुष्प वर्षा कर मंत्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
खाद्य मंत्री बोले, सुरखी विधानसभा क्षेत्र का जितना आभार किया जाए उतना कम है
भोपाल। लोकसभा चुनाव में सुरखी विधानसभा क्षेत्र से मिली 85 हजार से अधिक की प्रचंड जीत के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और हजारों लोग शामिल हुए। मंत्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान और स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, “हमें आपकी मेहनत पर गर्व है। आपकी मेहनत के कारण सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रदेश में रोशन हुआ है। सागर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली प्रचंड जीत का श्रेय मुख्य रूप से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। इन्होंने दिन-रात मेहनत करके भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के लिए सर्वाधिक मत दिलाए। इंदौर के बाद सबसे अधिक मतों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में नंबर वन पर रहा। यह दिखाता है कि सुरखी विधानसभा भाजपा के साथ है। आप सभी हमारी असली ताकत हैं और हमें इस बात पर गर्व है कि आप जैसे मेहनती कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। हम सब आपके साथ क्षेत्र के विकास में दिन-रात मेहनत करेंगे। यह मेरा संकल्प ही नहीं, बल्कि आप सबके लिए वचन भी है। सुरखी मेरा परिवार है और मैं सुरखी के लिए समर्पित हूं। सुरखी विधानसभा की जनता का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।”
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया ने कहा, “कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, जिनके बल पर पार्टी चलती है।” सांसद लता वानखेड़े ने भी सुरखी विधानसभा क्षेत्रवासियों की ऋणी रहते हुए धन्यवाद किया और अपनी सेवा की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा, “सुरखी विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है और हम सब आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।”
समारोह में मंत्री राजपूत और सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया गया। मंच का संचालन डॉ. सुखदेव मिश्रा ने किया और डॉ. वीरेन्द्र पाठक ने आभार व्यक्त किया। स्थान की कमी के कारण सभागार के बाहर एलईडी लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिससे सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम देखा और सामूहिक रूप से भोजन किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिराम सिंह, संध्या भार्गव, रामेश्वर नामदेव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर रामबाबू सिंह, रमेश चढ़ार, सुरखी नगर परिषद अध्यक्ष सीता ओमकार सिंह, अंत्योदय समिति सदस्य साहब सिंह, गोविंद सिंह बटयावदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, देवेन्द्र पप्पू फुस्केले, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, सुरखी मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जैसीनगर मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, राहतगढ़ मंडल अध्यक्ष अमित राय, सीहोरा मंडल अध्यक्ष कमल पटैल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना दुबे, क्रांति पटैल, उर्मिला राजपूत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह टिंकू राजा, मनीष गुरू, अनिल श्रीवास्तव, अंकू चौरसिया, गौरव गर्ग, सनिल सिंह, चन्द्रेश सिंह टीला सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।