State

सीधी की घटना: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक आरोपी छात्र वॉइस चेंजिंग ऐप की मदद से शासकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कॉलरशिप का झांसा देकर उनके साथ रेप की घटना को अंजाम देता था। मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके सहयोगी राहुल प्रजापति, संदीप प्रजापति, लवकुश प्रजापति सहित चार लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपी बृजेश प्रजापति यूट्यूब से आवाज बदलने वाले मैजिक ऐप की मदद से छात्राओं को निशाना बनाता था। उसने शासकीय कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से छात्राओं के नंबर निकालकर आरोपी को दिया था। इसके बाद जब छात्राएं बताई गई जगहों पर पहुंचती थीं, तो उन्हें बाइक में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया जाता था और वहां उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया जाता था।

इस मामले की जाँच एक संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है और शेष दो आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।

Related Articles