State

शिवरात्रि 2025: भोपाल-उज्जैन विशेष ट्रेन का संचालन, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा

भोपाल मंडल से होकर संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलेगी विशेष ट्रेन

भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल-उज्जैन-भोपाल शिवरात्रि परिक्रमा मेला विशेष ट्रेन (09308/09307) का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर से होकर गुजरेगी और 10-10 ट्रिप के लिए संचालित होगी।

ट्रेन शेड्यूल और संचालन विवरण:

गाड़ी संख्या 09308 (भोपाल–उज्जैन) विशेष ट्रेन:

प्रस्थान: 23 फरवरी 2025 से 04 मार्च 2025 (प्रतिदिन)
भोपाल: रात 22:20 बजे प्रस्थान
संत हिरदाराम नगर: रात 22:43 बजे ठहराव
उज्जैन आगमन: अगले दिन 02:20 बजे

गाड़ी संख्या 09307 (उज्जैन–भोपाल) विशेष ट्रेन:

प्रस्थान: 23 फरवरी 2025 से 04 मार्च 2025 (प्रतिदिन)
🕙 उज्जैन: शाम 17:35 बजे प्रस्थान
🕙 संत हिरदाराम नगर: रात 21:05 बजे ठहराव
🕙 भोपाल आगमन: रात 21:35 बजे

्रेन के ठहराव (स्टॉपेज):

उज्जैन जंक्शन
मकसी जंक्शन
शुजालपुर
सीहोर
संत हिरदाराम नगर
भोपाल जंक्शन

कोच संरचना:
10 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच 04 सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच कुल 16 डिब्बे

Related Articles