State

भोपाल में बना ग्रीन कॉरिडोर: एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर को हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई भेजा गया

भोपाल ।  एम्स भोपाल में वरिष्ठ डॉक्टर जे. पी. शर्मा को दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। दिल्ली समेत एम्स भोपाल और अन्य अस्पतालों में हार्ट  उपलब्ध न होने के कारण उन्हें चेन्नई रेफर किया गया।

एम्स भोपाल से चेन्नई तक जीवन बचाने की रेस

भारत में 60% हार्ट ट्रांसप्लांट चेन्नई के अस्पतालों में होते हैं, जहां यह सुविधा सबसे जल्दी मिलती है। इसी कारण डॉ. शर्मा को एम्स चेन्नई भेजने का फैसला किया गया। मरीज को तेजी से एयरलिफ्ट करने के लिए भोपाल में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

एम्बुलेंस ने 24 किमी का सफर मात्र 16 मिनट में पूरा किया।

75 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे, जिनमें शामिल थे:

01 सहायक पुलिस आयुक्त
04 निरीक्षक
05 उप निरीक्षक
10 सहायक उपनिरीक्षक
55 प्रधान आरक्षक व आरक्षक


भोपाल में ऐसे बना ग्रीन कॉरिडोर

भोपाल पुलिस ने एम्स से एयरपोर्ट तक ट्रैफिक फ्री ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे मरीज को समय पर चेन्नई पहुंचाया जा सके। यह मिशन मरीज की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Related Articles