धमकी के आरोप में घिरे SDM संजय उपाध्याय: CMO एलएस डोडिया पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप
सारंगपुर । मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में SDM संजय उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका के CMO एलएस डोडिया ने उन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। डोडिया का कहना है कि SDM उपाध्याय ने उन्हें धमकाते हुए कहा, “आप ब्राह्मण हो, आप पर मैं ख़ुद को जातिसूचक शब्द आदिवासी कहने का आरोप लगा दूंगा, और बाहर जाकर हंगामा खड़ा कर दूंगा।”
इस तरह की धमकी SDM जैसे उच्च पद पर बैठे अधिकारी द्वारा दी जाए तो आम गरीब किसान या मजदूरों के साथ क्या हो सकता है, यह सोचने वाली बात है।
मामला अवैध उत्खनन और 197 प्रधानमंत्री आवास सूची की जांच से जुड़ा है, जिसके लिए CMO से जांच के दस्तावेज मांगे गए थे। यह विवाद MP के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में सामने आया है।
देखें वीडियो, लिंक https://x.com/ShubhamShuklaMP/status/1829504738309587117?t=6ISj6BOhisD_bEReNNVlXw&s=08