
गाज़ियाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक शर्मनाक घटना के बाद गाज़ियाबाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थूक मसाज कांड के आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वेव सिटी के ड्रीम होम्स इलाके में स्थित लेवल अप सैलून में कार्यरत था।
मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक ने शेविंग के बाद फेस मसाज कराते समय देखा कि सैलून कर्मचारी ने क्रीम के साथ अपने थूक का इस्तेमाल किया। यह घिनौना कृत्य CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जब फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने पुलिस से शिकायत की, तब पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरशद के खिलाफ स्वास्थ्य और नैतिकता से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अमर्यादित और अस्वास्थ्यकर हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





