State

कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को किया याद, सैनिक कल्याण संचालनायम में मनाया गया विजय दिवस

  कानूनी सेवा क्लिनिक का हुआ शुभारंभ
भोपाल,यश भारत। राजधानी में आज कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों  को याद कर जिला सैनिक कल्याण संचालनालय में विजय दिवस मनाया गया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी याद में कानूनी सेवा क्लिनिक का भी हुआ । इस  क्लिनिक के शुरू होने से सेनिकों के परिजनों पेंशन के अलाया अन्य सस्याओं में कलाहकार का कार्य करगा।  भारतीय सेना के उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु जो 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्मृति समारोह का आयोजन किया। यह समारोह राजधानी के जिला सैनिक कल्याण संचालनालय  में पर शुरू किया गया। इस विशेष अवसर पर कानूनी सेवा क्लिनिक का भी उद्घाटन शुभारंभ मजिस्ट्रेट अनिकेत श्रीवास्तव ने किया गया। यह क्लिनिक पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को निशुल्क कानूनी परामर्श प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। कानूनी सहायता से संबंधित विविध मामलों जैसे पेंशन, सेवा संबंधी शिकायतें, संपत्ति विवाद और पारिवारिक मामले आदि के समाधान हेतु यह क्लिनिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा। समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन, कानूनी सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य और शहीदों के परिजन उपस्थित मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना ही नहीं, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इस आयोजन के मुख्य वक्ता अनिकेत श्रीवास्तव नें संदेश दिया कि देश की सेवा में बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति और सम्मान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, और उनके परिवारों के प्रति समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

Related Articles