
नई दिल्ली। अप्रैल महीने के पहले दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 41 रुपए की कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक संस्थानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
एलपीजी सिलेंडर की नई दरें आज से लागू।
41 रुपये की कमी के साथ अब कमर्शियल सिलेंडर पहले से सस्ता।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।
उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस को सीधा फायदा मिलेगा। एलपीजी गैस की कीमतों में यह बदलाव पेट्रोलियम कंपनियों की मासिक समीक्षा के तहत लागू किया गया है।





