State

भोपाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर रिपोर्ट वापसी का दबाव

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, संगीता शर्मा ने आज एक गंभीर मामले की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बागमुगालिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों द्वारा रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

शर्मा के अनुसार, आरोपी मनीष सावनेर और अवतार ने विगत दो वर्षों से नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हाल ही में थाना बाग सिवनिया में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों को जब इस रिपोर्ट की जानकारी मिली, तो उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों पर रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।

शर्मा ने यह भी बताया कि आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं और अवतार को अरेरा मंडल का संयोजक बताया जा रहा है। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश में एक चिंताजनक प्रवृत्ति के रूप में उजागर किया, जहां भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों द्वारा महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं और पीड़ितों पर दबाव डाला जाता है।

संगीता शर्मा ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिलता है, तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और पाक्सों एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाए।

Related Articles