State

प्रयागराज PWD विभाग में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: कैशियर अनंत मोहन शुक्ला 20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वीडियो वायरल

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत प्रयागराज से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां PWD विभाग के कैशियर अनंत मोहन शुक्ला को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत ठेकेदार की फर्म सर्वश्री इंटरप्राइजेज का बिल पास कराने के एवज में मांगी गई थी।

लोकायुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें कैशियर को रिश्वत लेते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक कमीशनखोर अफसर जनता के टैक्स के पैसे को इस तरह डकारते रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, अनंत मोहन शुक्ला ने पहले भी कई मामलों में संदिग्ध लेन-देन किए हैं, जिनकी अब जांच तेज कर दी गई है।

लोकायुक्त कार्यालय द्वारा इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। वहीं आम जनता यह मांग कर रही है कि ऐसे अधिकारियों पर कड़ी सजा और सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए।

Related Articles