
भोपाल: ऐशबाग थाना पुलिस ने फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। फरियादी तालिब खान (20), निवासी पुरानी मल्टी, भानपुर, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह और नफीस पिता नसीब खान स्कूटी (MP 04 ZY 7322) से सोनिया गांधी पुलिया से बाग फरहत अफजा गेट जा रहे थे, तब रास्ते में पतंग वाली गली, अफकार कॉलोनी के पास आरोपियों अमन और अरमान ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब फरियादी और उसके साथी ने गालियां देने से मना किया, तो अरमान ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे गोली नफीस के हाथ में लगी। इसके बाद अमन ने नफीस पर धारदार चाकू से हमला किया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। अमन ने तालिब के गले पर भी हमला किया, लेकिन उसने बचने की कोशिश में अपने हाथ से वार रोका, जिससे उसके अंगूठे में चोट आई।
फरियादी की शिकायत पर थाना ऐशबाग में प्रकरण क्र. 546/24 के तहत धाराएं 109, 126(2), 296, 351(2), 324(2), और 3(5) बीएनएस दर्ज की गई।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और फरियादी के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अमन अली उर्फ बच्चा (23) पुत्र पप्पू अली, निवासी बाग फरहत अफजा, ऐशबाग।
2. अरबाज खान (24) पुत्र वसीम खान, निवासी ऐशबाग।
3. अरमान खान (25) पुत्र राजा मिया, निवासी बाग फरहत अफजा, ऐशबाग।
4. एक विधि विरुद्ध बालक।
जप्त सामग्री: 1 पिस्टल, 2 धारदार चाकू
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।
अमन अली उर्फ बच्चा: 12 से अधिक अपराधों में शामिल।
अरबाज खान: 8 से अधिक अपराध दर्ज।
अरमान खान: 10 से अधिक मामले पंजीबद्ध।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक जितेंद्र गढ़वाल, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, लाल बहादुर मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक मनोज सिंह, पवन रघुवंशी, आरक्षक लोकेश सिंह, अजय शर्मा, संतोष मंदरे, राहुल राणा, श्लोक पाठक, पंकज गौतम, और अन्य सदस्यों ने अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





