State

बीज निगम के सेवानिवृत कर्मचारियोंका 41 डिग्री तापमान मे धरना प्रदर्शन जारी 

मुख्य मंत्री  एवं मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा

भोपाल । सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान मे बीज निगम के सेवा निवृत अधिकारियों कर्मचारियों को ग्रेच्युटी अवकाश नगदीकरण एवं अन्य क्लेम को लेकर 41 डिग्री तापमान मे तीसरे     दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा साथ ही मान्यनीय मुख्य मंत्री मुख्य सचिव प्रमुख सचिव एग्रीकल्चर को ज्ञापन सौंपा प्रबंध द्वारा बिजली कनेक्शन काटा गया जिससे कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने बताया की सेवानिवृत कर्मचारियों का ग्रेच्युटी अवकाश नगदीकरण एवं अन्य क्लेम का भुगतान मुुलभुत अधिकार है प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया अपना कर वर्ष 2019 से अभी तक सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रेच्युटी अवकाश नगदीकरण अन्य क्लेम का भुगतान नही किया जा रहा है साथ ही कुछ कर्मचारी को इलाज के आभाव मे हार्ट अटैक से निधन हो गया है   जिसकी वजह से कर्मचारियों मे भारी असंतोष व्याप्त है कर्मचारियों का कहना है की हमे पेंशन नही मिलने के कारण ग्रेच्युटी अवकाश नगदीकरण एवं अन्य क्लेम ही हमारे परिवार जनो के भरण पोषण का मुख्य आधार है यदि भुगतान नही किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे साथ ही सड़को पर उतरेंगे और प्रबधन संचालक के निवास पर जाकर नींद हराम आंदोलन कर प्रबंधन का पुतला भी जलाएंगे जिसकी समस्त जबाबदारी प्रबंधन की होगी सभा को अरुण वर्मा अनिल बाजपेई ओ पी सोनी पी सी जैन राजेश वर्मा एस एस तिवारी साहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया धरना स्थल  पर भारी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित थे
             

Related Articles