नई निसान मैग्नाइट की सफलता से निसान इंडिया को मिली नई रफ्तार, 99,000 कारों की वार्षिक बिक्री का रिकॉर्ड

गुरुग्राम: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 99,000 से अधिक कारों की बिक्री कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। नई निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की जबरदस्त डिमांड ने कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा दी है। बी-एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा के बावजूद, नई निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में 28,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही।
निर्यात में जबरदस्त उछाल, 65+ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंची नई निसान मैग्नाइट
निसान इंडिया ने निर्यात बाजारों का विस्तार करते हुए 71,000 से अधिक कारें 65+ देशों में निर्यात की हैं। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई नई निसान मैग्नाइट ने लॉन्चिंग के 3 महीनों में ही 10,000+ बुकिंग हासिल की और 50,000 से अधिक यूनिट्स के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया।
भारत बना निसान का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब
निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, “भारत, निसान के वैश्विक विकास का मजबूत स्तंभ बन चुका है। इस साल, नई निसान मैग्नाइट का निर्यात 65+ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किया जा रहा है।”
नई लॉन्चिंग और विस्तार योजनाएं
निसान इंडिया जल्द ही नई 7-सीटर बी-एमपीवी और 5-सीटर सी-एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है।
डीलर नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि ग्राहकों को बेहतर सेल्स और सर्विस अनुभव मिल सके।
कीमतों में होगी 3% तक बढ़ोतरी
निसान मोटर इंडिया ने 1 अप्रैल 2025 से नई निसान मैग्नाइट की सभी ट्रिम्स की कीमतों में 3% तक की वृद्धि की घोषणा की है। यह कदम बढ़ती उत्पादन लागत और परिचालन खर्च को संतुलित करने के लिए उठाया गया है।
निसान इंडिया की समेकित बिक्री का प्रदर्शन
नई निसान मैग्नाइट के दमदार फीचर्स
चेन्नई प्लांट में निर्मित नई निसान मैग्नाइट 20+ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ आती है। यह E20 ईंधन के अनुकूल है, जिससे यह पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार वाहन बन गया है। सऊदी अरब में LHD मॉडल लॉन्च होने के बाद इसकी ग्लोबल मांग तेजी से बढ़ रही है।





