State

महाराष्ट्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: कुएं से पानी लाने पर मिलेंगे 1500 रुपये, न लाने पर सिर्फ 500

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली बहना योजना के अंतर्गत एक नया नियम सामने आया है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को पूरे 1500 रुपये की सहायता दी जाएगी जो कुएं में उतरकर पानी भरकर लाती हैं। वहीं जो महिलाएं ऐसा नहीं कर पातीं, उन्हें मात्र 500 रुपये ही मिलेंगे। यह नियम भाजपा सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं को मेहनत के बदले प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लाया गया है।

लेकिन यह योजना उन ग्रामीण इलाकों की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करती है जहाँ लोग आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले के पेठ तालुका स्थित बोरीचिवारी गांव में महिलाएं अपनी जान को जोखिम में डालकर गहरे कुओं में उतरकर पानी भरने को मजबूर हैं। यह दृश्य न केवल सरकार की योजनाओं की हकीकत को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीण भारत के जल संकट की गंभीरता को भी सामने लाता है।

वहीं दूसरी ओर, जनता मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली और स्वास्थ्य के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन देश के प्रधानसेवक को विदेश यात्राओं से फुर्सत नहीं मिल रही। ग्रामीण भारत में लोग पानी के लिए मर-मिट रहे हैं, और शहरों में योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश के खोड़ा नगर पालिका परिषद की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। वहाँ भी जनता पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए तरस रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विकास सिर्फ पोस्टरों और भाषणों तक सीमित रह गया है?

Related Articles