
भोपाल । एमपी नगर जॉन 1 में अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर रखी गई 52 दुकानों की चर्चा एमपी नगर जॉन 1 में हो रही है। इन दुकानों के मालिकों ने भगत जी चाऊमीन से लेकर भारत गैरेज तक कई वर्षों से अवैध तरीके से जमीन पर अपनी दुकानें रखी हैं। इसमें 2 फरवरी 2024 को अजय दुबे की दुकान को बिना सूचना दिए हटा दिया गया था, जबकि उसके पास दुकान के पेपर हैं। यह जो दुकानें रखी गई हैं, उन्हें नगर निगम के अधिकारियों की मिली भगत से रखने की अनुमति थी।
पांच लोगों ने नगर निगम कमिश्नर को आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने उनकी मिली भगत से कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम हेल्पलाइन को हटा दिया गया है।जिसमें 2 फरवरी 2024 को अजय दुबे की दुकान को बिना सूचना दिए हटा दिया गया जबकि दुकान के पेपर है । सीएम हेल्पलाइन में भी अजय दुबे के द्वारा शिकायत की गई जो कि अभी तक लंबित है। उसमें उन्हें गुमठी वापसी के लिए विधिवत समझौता शुल्क जमा करने की प्रक्रिया करनी होगी।



