State

कोलार में संचालित डेंटल यूनिट में 600 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में संचालित डेंटल यूनिट में 634 मरीजों को दांतों की विभिन्न समस्याओं के लिए उपचारित किया गया है। इनमें से 6 मरीजों का ओरल प्रोफिलेक्सिस ट्रीटमेंट किया गया है। 4 मरीजों की शार्प कप्स राउंडिंग की गई है। डेंटल यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इसके तहत 112 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इस यूनिट के शुरू होने से कोलार क्षेत्र के रहवासियों को निवास के नजदीक ही दंत रोगों के उपचार की निशुल्क सुविधा मिल रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दांतों की विभिन्न समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क उपचार की सुविधाओं को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। लोगों को उनके नजदीक ही दंत रोग की उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी डेंटल यूनिट शुरू की गई है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर तथा बेरसिया में भी डेंटल यूनिट्स काम कर रही हैं।
कोलार में पदस्थ दंत चिकित्सक  डॉ दिवाकर मिश्रा द्वारा इस यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की जा रही है। सभी दंत रोग इकाईयां सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक एवं सायंकालीन ओपीडी में 5 से 6 बजे तक संचालित हैं।

इन दंत  रोग इकाइयों में सुविधाओं का उन्नयन कर एक्सट्रैक्शन ऑफ़ टीथ ,टेंपरेरी एंड परमानेंट रेस्टोरेशन, आरसीटी जैसी अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाये जानें की योजना है।

Related Articles