State

एमपी में समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री के लिए 10 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन, 31 मार्च तक जारी रहेगी प्रक्रिया

भोपाल, । मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए अब तक 10,20,224 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि 31 मार्च तक अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

गेहूं खरीदी की प्रमुख जानकारी

पंजीयन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2025
खरीदी शुरू होने की तिथि: 5 मई 2025 तक
उपार्जन केंद्रों की संख्या: 2,648
खरीद मूल्य: ₹2,600 प्रति क्विंटल

न्यूनतम समर्थन मूल्य: ₹2,425 प्रति क्विंटल

राज्य सरकार का बोनस: ₹175 प्रति क्विंटल


किसानों के लिए पंजीयन के आंकड़े (जिला वार प्रमुख संख्या)

सीहोर: 76,299

उज्जैन: 78,016

विदिशा: 65,348

शाजापुर: 53,172

नर्मदापुरम: 52,017

रायसेन: 57,898

सागर: 56,462

राजगढ़: 55,855

भोपाल: 26,847

हरदा: 22,227

दमोह: 22,505

छतरपुर: 12,198

Related Articles