State

महापौर मालती राय ने सैनिकों की पत्नियों का सिंदूर लगाकर किया सम्मान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम में हुआ आयोजन

भोपाल। देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित करने की पहल के तहत भोपाल की महापौर मालती राय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिकों की पत्नियों का सिंदूर लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर भावभीना सम्मान किया।

यह आयोजन सोमवार को कैलाश नगर स्थित लोटस वैली स्कूल में आयोजित हुआ। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिकों की पत्नियाँ न केवल अपने परिवार को संभालती हैं, बल्कि देश के प्रति अपने पति के समर्पण को भी मजबूती देती हैं। उनका यह त्याग और धैर्य देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में महापौर के साथ पार्षद कुसुम चतुर्वेदी, राहुल राजपूत, वंदना जाचक, सुषमा चौहान और कु. सरिता देशपांडे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और सैनिक परिवारों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस पहल ने नारी शक्ति, देशभक्ति और सामाजिक सम्मान की एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस सम्मान समारोह को यादगार बताया और महापौर द्वारा की गई इस सराहनीय पहल की सराहना की।

Related Articles