State

लोकायुक्त ने गोहद तहसील में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गोहद तहसील के एनो हल्का में पदस्थ था आरोपी पटवारी

₹3,500 रिश्वत लेते पकड़ा गया
भिण्ड।  मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकायुक्त की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को भिण्ड जिले की गोहद तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया पटवारी शिवशरण सिंह नरवरिया गोहद तहसील के एनो हल्का में पदस्थ था। उस पर एक व्यक्ति से सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और तयशुदा राशि ₹3,500 की रिश्वत लेते ही उसे पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी पटवारी को गोहद चौराहे थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा पटवारियों, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध रिश्वतखोरी की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह घटना भी उसी सतत अभियान का हिस्सा है, जिससे आम जनता को भ्रष्टाचारमुक्त सेवाएं मिल सकें।

Related Articles