State

लायन्स क्लब भोपाल साउथ द्वारा किशोरवय बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भोपाल ।  लायन्स क्लब भोपाल साउथ ने दिनांक 1 जुलाई 2025 को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, नार्थ टी.टी. नगर, भोपाल में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस सेवा गतिविधि का आयोजन ज्ञानदीप चिकित्सा एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें किशोरवय बालिकाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर केंद्रित चर्चा, मेडिकल किट एवं मिष्ठान्न वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. साक्षी गुप्ता ने बालिकाओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, स्वच्छता, पोषण एवं आत्म-सुरक्षा के विषयों पर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग दी।

कार्यक्रम की गरिमा भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षा श्रीमती ब्रज त्रिपाठी, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ऊषा भदौरिया एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति से और अधिक बढ़ी।

इस सेवा गतिविधि से लगभग 500 छात्राएं लाभान्वित हुईं, जिनके लिए यह कार्यक्रम न सिर्फ ज्ञानवर्धक, बल्कि आत्मबल बढ़ाने वाला भी सिद्ध हुआ।

प्रमुख सहयोगी:

लायन डॉ. अर्चना मुखर्जी (अध्यक्ष)

लायन रवि सेठी

लायन आर.एस. तिवारी

लायन मंजुला त्रिपाठी एवं टीम


कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता पर लिए गए संकल्प के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। लायन्स क्लब भोपाल साउथ द्वारा इस तरह की पहलें सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही हैं।

Related Articles