State

मौसम का ताजा हाल: बारिश नहीं होने से कई शहरों में पारा बढ़ा, एमपी के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल ।।बारिश की कमी के चलते कई शहरों में तापमान में वृद्धि देखी गई है। एमपी के छिंदवाड़ा और शिवपुरी समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को इंदौर में दोपहर बाद और ग्वालियर में शाम को बारिश हुई, जबकि सागर में धूप खिली रही। मंडला, बालाघाट, बैतूल, धार, ग्वालियर, इंदौर और रतलाम सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

दूसरी ओर, भोपाल समेत कई शहरों में धूप भी निकली, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि हो गई। सीधी, दमोह और नौगांव में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।

Related Articles