State

भोपाल में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई: 57 प्रकरण दर्ज, कई होटल-ढाबों पर छापा

भोपाल ।  भोपाल में अवैध शराब सेवन और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की दो टीमों ने रायसेन रोड और बैरागढ़ क्षेत्र में होटल-ढाबों पर छापेमारी की।

57 मामलों में कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान निशाने पर

आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आचमन ढाबा, समायरा रेस्टोरेंट, सम्राट रेस्टोरेंट, बनारसी ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, शिवहरे ढाबा, किंग्स ढाबा, श्रीहरि ढाबा और बिग डैडी सहित कई होटलों और ढाबों पर छापा मारा गया। मौके पर अवैध शराब पीते और परोसते पाए गए लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत 57 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

नियमित रूप से जारी रहेगी कार्रवाई

आबकारी अधिकारी एच. एस. गोयल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने होटल और ढाबा संचालकों को कानूनी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

Related Articles