
भोपाल । कोहेफिजा पुलिस ने पीतल को सोना बताकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जमीन से खुदाई में खजाना मिलने का झांसा देकर सस्ते में बेचने की बात कहकर लोगों को ठगते थे। वे हमीदिया अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आने वाले बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे।
घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादी बलराम जांगडे, जो अपनी बेटी की डिलीवरी के लिए हमीदिया अस्पताल आया था, ठगों ने उसे झांसे में लेकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी की। ठगों ने एक भारी पीतल की चेन को सोने की बताकर गिरवी रखा और फरियादी से पैसे लेकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 420/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई। इस टीम ने हमीदिया अस्पताल परिसर के 30-40 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर नई बस्ती गांधी नगर क्षेत्र में दबिश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
बरामदगी और गिरफ्तारियाँ
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपए नगद और नकली जेवरात, जिनका वजन लगभग 2 किलोग्राम था, बरामद किए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शंकर लाल पिता स्व. किशन लाल (51 वर्ष), निवासी नई बस्ती गांधी नगर, भोपाल
2. किशोर पिता शंकर लाल (22 वर्ष), निवासी नई बस्ती गांधी नगर, भोपाल
बरामद मसरूका:
1 लाख रुपए नगद और 2 किलोग्राम वजन की पीतल धातु की सोने जैसी रंग की माला।
सराहनीय भूमिका:
– थाना प्रभारी: निरीक्षक बिजेंद्र मर्सकोले
– अन्य सहयोगी: उनि संजीव धाकड़, उनि अद्रियाना भगत, सउनि मेहमुद अली, सउनि संतोष चौधरी, प्रआर 258 लालचंद, प्रआर 997 विनोद सिसोदिया, प्रआर 1539 सतीश, आरक्षक 4004 संजय मौर्य, आरक्षक 3255 संतोष कुमार, आरक्षक 1602 रवि चौबे, आरक्षक 3402 संजय साहू, आरक्षक 335 रविन्द्र सिंह, आरक्षक 3540 प्रवीण, मआर किरण, मआर नितेश्वरी, मआर गायत्री।
इस बड़ी कार्रवाई से भोपाल पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।



