State

खरगोन पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

#### *अवैध फायर आर्म्स का परिवहन करते 05 आरोपी गिरफ्तार*
#### *आरोपी के कब्जे से कुल 12 अवैध फायर आर्म्स व 25 नग जिंदा कारतूस जप्त*
#### *जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 3,25,000/- रुपये*
#### *आरोपी से कुल जप्तशुदा मशरूके की कुल कीमत लगभग 13,25,000/- रुपये*

**भोपाल:** पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग और उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन अतुल सिंह के निर्देशानुसार, अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोहर सिंह बारीया, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) तरूणेन्द्र सिंह बघेल और समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

#### **घटना का संक्षिप्त विवरण:**
दिनांक 30.07.2024 को थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की आर्टिका वाहन (MP07CK5869) में कुछ व्यक्ति अवैध हथियार ले कर जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक बलराम राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 04 पुरुष और 01 महिला बैठी मिली।

#### **गिरफ्तार आरोपी:**
1. **सन्नी यादव:** मिर्जापुर मस्जिद के पास, घास मंडी थाना किलागेट, ग्वालियर
2. **चन्द्रभान उर्फ योगी:** बिरला नगर, थाना हजिरा, ग्वालियर
3. **अभिषेक उर्फ छोटु:** कोटेश्वर कालोनी, थाना किलागेट, ग्वालियर
4. **सतवंत सिंह:** उन्डी खोदरी, खालसा नगर, पलसुद, जिला बड़वानी
5. **महिला तान्या उर्फ नेहा:** कादबरी नगर, डबरा हाईवे, थाना सिरोल, मुरार, ग्वालियर

#### **जप्तशुदा सामान:**
– 12 अवैध फायर आर्म्स (कुल 3,25,000/- रुपये)
– 25 नग जिंदा कारतूस (25,000/- रुपये)
– परिवहन में उपयोग की गई आर्टिका वाहन (10,00,000/- रुपये)

#### **आपराधिक रिकॉर्ड:**
– **चन्द्रभान उर्फ योगी:** गोगावा जिला खरगोन (211/2023, 25(1), 27 आर्म्स एक्ट), सकरार जिला झांसी (141/2015, 307 भादवि, 142/2015, 25 आर्म्स एक्ट)

#### **पुलिस टीम का विशेष योगदान:**
इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक बलराम राठौर के नेतृत्व में उनि अजय कुमार झा, सउनि अजेश जायसवाल, सउनि योगेश शिन्दे, प्र.आर 697 सीताराम, आर 1037 सुर्या, आर 471 विनोद, आर 586 सेवकराम, आर. 998 राहुल, आर 1054 प्रकाश, आर. 917 अर्जुन, आर. 644 चेतन, महिला आर 970 संगीता, आर 183 निखिल बार्चे और आर 733 घनश्याम का विशेष योगदान रहा।




Related Articles