State

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की तकदीर और तस्वीर

छतरपुर: बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों का सिंचाई क्षेत्र बढ़ेगा और खुशहाली आएगी। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दो अरब 66 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से बिजावर तहसील के 14 ग्रामों के किसानों को एक अरब 30 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की गई है।

अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे ने जानकारी देते हुए बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों के घरों में समृद्धि आएगी। किसानों को मुआवजा राशि तत्काल दी जा रही है और भूमि अधिग्रहण की गई जमीन के लिए मुआवजा राशि का वितरण तेजी से चल रहा है।

इस परियोजना से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में समग्र विकास की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles