State

काशी गैंगरेप केस: 18 वर्षीय एथलीट के साथ 7 नहीं, 23 लोगों ने किया गैंगरेप, मां ने बताई पूरी आपबीती

वाराणसी/उन्नाव न्यूज़: . उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। पहले जो मामला 7 लोगों के गैंगरेप का माना जा रहा था, वह अब और भी भयावह रूप में सामने आया है। पीड़िता की मां ने  बयान में बताया कि 18 वर्षीय बेटी के साथ 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 23 अलग-अलग लोगों ने गैंगरेप किया।

हुक्का बार से शुरू हुआ हैवानियत का सिलसिला

पीड़िता, जो एक राष्ट्रीय स्तर की एथलीट है और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है, 29 मार्च को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक हुक्का बार गई थी। यहीं से उसकी ज़िंदगी का सबसे काला अध्याय शुरू हुआ।

जब वो अपनी सहेली के घर से लौट रही थी, तब उसे राज विश्वकर्मा नामक युवक मिला, जिसने उसे बहला-फुसलाकर लंका स्थित अपने कैफे में बुलाया। वहीं पर पहले रेप की घटना हुई। इसके बाद उसने अपने दोस्त समीर अहमद से मिलवाया, जो बाइक पर उसे हाइवे की तरफ ले गया और फिर से दुष्कर्म किया।

कैफे से होटल, होटल से मॉल तक – दरिंदगी का अंतहीन सिलसिला

31 मार्च को अन्य आरोपी – सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर – उसे एक और कैफे में ले गए।

वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद लड़की को एक होटल में ले जाया गया, जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे।

वहां भी रेप हुआ और एक कथित ग्राहक से मसाज करने को मजबूर किया गया।


बचकर बाहर निकली तो फिर साजिद और उसके दोस्त उसे दूसरी जगह ले गए। जब किसी तरह से वह एक मॉल के बाहर पहुंची और मदद की कोशिश की, तो राज खान नाम के युवक ने उसे नशीला चाऊमीन खिलाकर फिर से शोषण किया और अस्सी घाट पर छोड़ दिया।

घर लौटी तो टूटी थी शरीर और आत्मा दोनों

किसी तरह भागकर 4 अप्रैल को पीड़िता अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार के होश उड़ गए। मां ने पुलिस को बयान में बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार 23 लोगों द्वारा गैंगरेप किया गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई, पर अब भी कई आरोपी फरार

फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 12 नामजद व 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, नशीले पदार्थों के प्रयोग जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है, लेकिन सोशल मीडिया और महिला संगठनों की मांग है कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाकर जल्द से जल्द न्याय दिलाए।


Related Articles