State

इंदौर ब्रेकिंग: हुस्न के जाल में फंसा ज्वेलर्स, हनी ट्रैप का शिकार

**इंदौर** – हुस्न के जाल में फंसे एक ज्वेलर्स के हनी ट्रैप का शिकार होने का मामला सामने आया है। मिनी मुंबई से हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप का यह मामला अब खुलासे के बाद चर्चा में है।

### शीतल ठाकुर और उसके सहयोगियों की साजिश

सराफा के बड़े व्यापारी मनोज को शीतल ठाकुर ने ब्लैकमेल किया। उसने लगभग 70 ग्राम सोना, बेशकीमती घर, कार, मोबाइल और लाखों रुपए हड़प लिए। व्यापारी ने पुलिस को डॉक्यूमेंट सौंपने पर झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ।

### पुलिस की कार्रवाई

मनोज की शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने शीतल ठाकुर, उसके पिता और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इस मामले में इंदौर के सराफा व्यापारियों में भारी चिंता व्याप्त है और पुलिस इस हनी ट्रैप गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles