State

बिहार में जदयू की ऐतिहासिक जीत का मध्यप्रदेश में जश्न, जबलपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

25 से 30 फिर से नीतीश नारे से गूंजा वातावरण
जबलपुर ।।बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) की ऐतिहासिक जीत का उत्साह मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जबलपुर सहित कई जिलों में जदयू कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण, पटाखे और जयकारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। बिहार में मिली इस शानदार जीत को मध्यप्रदेश जदयू ने जनसमर्थन और विकास मॉडल की जीत बताया।

जबलपुर जदयू कार्यालय में उत्सव, प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने किया नेतृत्व

जबलपुर के सदर स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष (म.प्र.) सूरज जायसवाल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यालय परिसर नीतीश कुमार जिंदाबाद और 25 से 30 फिर से नीतीश जैसे नारों से गूंज उठा। मीडिया को संबोधित करते हुए सूरज जायसवाल ने कहा कि 25 से 30 फिर से नीतीश  यह केवल नारा नहीं, बल्कि बिहार के मतदाताओं का संकल्प था। चुनाव प्रचार से ही साफ हो गया था कि बिहार नीतीश कुमार जी के साथ खड़ा है। आज के परिणामों ने इसे फिर सिद्ध कर दिया है।

बिहार का मतदाता जागरूक, विनाश नहीं विकास चुना :  जायसवाल

सूरज जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। नीतीश कुमार का विकास मॉडल मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सामाजिक व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की नीतियां आज पूरे देश के लिए मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने नकारात्मकता और विनाशकारी राजनीति को खारिज करते हुए विकास की राह को प्राथमिकता दी है।

जदयू नेताओं की बड़ी उपस्थिति, बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त

जश्न के दौरान जदयू नेता संतोष सेन, जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, इमाम खान, उदय पाटिल, मोहन ने दुबे, योगेश तिवारी, कंचन चौधरी, नितेश सिंह, रवि जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बिहार की जनता का आभार प्रकट किया और नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत सुशासन और विकास की राजनीति की जीत है।

Related Articles