मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों का तबादला: सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक बदले

भोपाल: राज्य सरकार ने सोमवार को कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसके तहत सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य पदों पर परिवर्तन किए गए हैं। आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची:

1. मयंक अवस्थी (IPS 2012)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, सीहोर
नया पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

2. मनोहर सिंह मंडलोई (IPS 2012)
वर्तमान पद: सेनानी, 29वीं वाहिनी, विसबल, दतिया
नया पद: पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़

3. दीपक कुमार शुक्ला (IPS 2014)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, विदिशा
नया पद: पुलिस अधीक्षक, सीहोर
4. रोहित काशवानी (IPS 2017)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़
नया पद: पुलिस अधीक्षक, विदिशा

सरकार ने यह निर्णय प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लिया है। नई पदस्थापनाओं के तहत अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यभार संभालेंगे।

Exit mobile version