State

भोपाल में दशहरा पर्व: रावण दहन स्थल और यातायात डायवर्जन की जानकारी

भोपाल। दशहरा पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न दशहरा मैदानों पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रमुख आयोजन स्थल हैं बैरागढ़, गांधी नगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी, अयोध्या नगर, भेल, एम.वी.एम. कॉलेज, विट्ठल मार्केट, लहारपुरा, 5 नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टी.टी. नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड। इन स्थलों पर जाने वाले मार्गों पर भारी यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

रामविजय रथ यात्रा: यातायात डायवर्जन

श्री रामविजय रथ यात्रा बाके बिहारी मंदिर (मारवाड़ी रोड) से शुरू होकर शहर के कई प्रमुख चौराहों और मार्गों से गुजरते हुए छोला दशहरा मैदान पर समाप्त होगी। इस यात्रा के चलते चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, नादरा बस स्टैंड, छोलारोड और अन्य मार्गों पर शाम 5 बजे के बाद यातायात प्रभावित रहेगा। भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था दोपहर 2 बजे से लागू रहेगी।

डायवर्जन योजना:

1. भारी वाहन प्रतिबंध: शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश 12 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से प्रतिबंधित रहेगा। खजूरी बायपास, मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास, लांबाखेड़ा आदि स्थानों से शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।


2. छोला दशहरा मैदान: भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल हल्के व दुपहिया वाहन जा सकेंगे। अन्य वाहन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।


3. विदिशा और बैरसिया से आने वाली बसें: ये बसें शाम 6 बजे के बाद नादरा बस स्टैंड या पुतलीघर बस स्टैंड की ओर नहीं आ सकेंगी।


4. रामविजय रथ यात्रा: नादरा बस स्टैंड पहुंचने पर भोपाल टॉकीज और अल्पना तिराहे से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।


5. छोला रोड: छोला दशहरा मैदान की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से जा सकेंगे।


6. भेल दशहरा मैदान: भेल क्षेत्र में रावण दहन के दौरान चेतक ब्रिज, अन्ना नगर और केरियर कॉलेज के आसपास यातायात दबाव रहेगा। वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।



पथ संचालन और यातायात प्रबंधन

शहर में लगभग 50 से 60 स्थानों पर पथ संचालन होगा, विशेषकर पुराना शहर के क्षेत्रों में। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात दबाव अधिक रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 पर किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें।

Related Articles