
भोपाल, मध्यप्रदेश। अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जहांगीराबाद इलाके से इमरान अहमद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद स्थित स्लॉटर हाउस के सामने मारुति सुजुकी माय कार वर्कशॉप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: इमरान अहमद
पिता का नाम: हाजी इरफान
उम्र: 54 वर्ष
पता: म.न. 32/1, गली नंबर 2, चमारपुरा, जेल बाग, जिंसी चौराहा, जहांगीराबाद, भोपाल
पिस्टल और कारतूस बरामद
देसी पिस्टल: बट पर फाइबर प्लेट और स्टार का निशान
जिंदा कारतूस: KF-7.65 लिखा हुआ
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
2018: थाना अशोक गार्डन – धारा 294, 323, 506, 34 IPC
2022: थाना जहांगीराबाद – धारा 25 आर्म्स एक्ट
आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने धारा 25 (1-A) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। आगे की जांच जारी है कि यह हथियार कहां से लाया गया और किन आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला था।
भोपाल पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। टीम में थाना प्रभारी अशोक मरावी, सउनि जुबेर अहमद, प्रआर दिलीप बाक्सर, आर. विवेक नामदेव, मआर संध्या शर्मा और मआर अनुराधा बघेल शामिल थे।




