
**भोपाल:** इंदौर के पूर्व कलेक्टर और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी, डॉ. इलैयाराजा टी, को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. इलैयाराजा टी की यह नियुक्ति उनके प्रशासनिक अनुभव और पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के साथ लंबे समय से चल रही संबंधों का परिणाम मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति पहले ही आदेश के रूप में जारी की जा चुकी है, लेकिन इसकी औपचारिक पुष्टि अब तक नहीं की जा सकी है।
डॉ. इलैयाराजा टी ने इस संबंध में मीडिया को बताया कि उन्हें इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वे ईमानदार अधिकारियों की सूची में शामिल हैं और इंदौर के अलावा जबलपुर, भिंड और रीवा में भी कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे तमिलनाडु के निवासी हैं और मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
–