State

पति ने शादी के 15 साल बाद ससुराल वालो पर लगाया धर्म परिवर्तन के लिये दबाव बनाने का आरोप

भोपाल । सीहोर जिले में रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी के 15 साल बाद अपने सालो पर पत्नि और दो बेटियो को ससुराल में रोकते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर श्यामपुर पुलिस ने जीरो पर कायमी कर आगे की जॉच के लिये केस डायरी भोपाल पुलिस को भेजी। केस डायरी मिलने पर ऐशबाग पुलिस ने असल कायमी कर जांच शुरू की। लेकिन महिला अपनी बेटियों के साथ पति के पास चली गई, जिसके बाद पति ने पुलिस से कहा कि वह अब मामले में कोई कार्यवाही नहीं चाहता है।
जानकारी के अनुसार श्यामपुर, जिला सीहोर का रहने वाला 40 वर्षीय विष्णु जाटव मेहनत-मजदूरी करता है। 15 साल पहले उसने पहले से तलाकशुदा ऐशबाग निवासी दूसरे समुदाय की महिला से शादी की थी। महिला की तीन बेटी थी, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां महिला और विष्णु जाटव के साथ रहती है। अपनी शिकायत में विष्णु जाटव ने पुलिस को आगे बताया कि शादी के बाद कई समय तक उसकी ससुराल वालो से उसका संबध नहीं रहा लेकिन कुछ सालों बाद उसकी पत्नी का मायके आना जाना शुरु हो गया था। बीती 17 मई को पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके में थी। उसके परिवार वाले उसे वापस नहीं भेज रहे थे। तब वह पत्नी को लेने उसके घर पहुंचा उस समय वसीम खान आजम और मोईन भी मौजूद थे। पत्नी के भाई और परिवार के लोगों ने उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद ही वह पत्नी को साथ में रख सकता है। इस बात को लेकर उनके बीच कहासूनी हो गई और विष्णु त अपने गांव में लौट गया। वहॉ जाकर उसने पुलिस में शिकायत कर दी। मामला कायम करने के बाद आगे की जॉच के लिये जब पुलिस ने पति से बातचीत की तब उसने कहा कि की मेरी पत्नी और बच्चे लौट आए हैं। वह अब कार्रवाई नहीं चाहता है, उसने गुस्से में आकर शिकायती आवेदन सीहोर पुलिस को दिया था। वहीं उसकी पत्नी का कहना है कि उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। वह बच्चियों को लेकर श्यामपुर पति के पास आ गई है। विवाहिता का कहना है, कि शादी के 15 साल बीत जाने पर अभी तक धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया गया तो अब क्यों बनाएगे। हालांकि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles