
14 मार्च 2025 | शुक्रवार
जब भारत में रंगों और गुलाल की धूम होगी, तब पश्चिमी देशों में चंद्रमा भी लाल रंग में रंगा नजर आएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जाएगा।
नेशनल अवॉर्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 9:27 बजे चंद्रग्रहण शुरू होगा और दोपहर 3:30 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस दौरान दिन का समय होगा।
चंद्रमा होगा गुलाबी-लाल, मनाएगा “खगोलीय होली”
पूर्ण चंद्रग्रहण की कुल अवधि: 1 घंटा 5 मिनट
चंद्रमा ताम्र लाल (Blood Moon) नजर आएगा
ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाएगी, जिससे चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचेगी और वह लालिमा धारण कर लेगा।
ग्रहण का वैश्विक प्रभाव
विश्व की कुल जनसंख्या का 13.41% हिस्सा पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेगा।
26.85% आबादी को आंशिक चंद्रग्रहण देखने का अवसर मिलेगा।
भारत में अगला चंद्रग्रहण कब?
अगर आप भारत में चंद्रग्रहण देखना चाहते हैं, तो 7 सितंबर 2025 का इंतजार करें। इस दिन 1 घंटे 22 मिनट का पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा।
पूर्ण चंद्रग्रहण 2025 की महत्वपूर्ण समय सारणी (IST)