State

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का उमंग सिंगार पर बड़ा हमला, 20 करोड़ का भेजा मानहानि नोटिस

भोपाल, । मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों को लेकर पहले ही 20 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा जा चुका है।

“उमंग सिंगार किसी के इशारे पर कर रहे हैं आरोप”

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उमंग सिंगार लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उमंग सिंगार पहले शराब, रेत माफिया और भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी उन्होंने अनर्गल बयानबाजी की थी, जिससे उनकी राजनीतिक छवि साफ हो जाती है।

“सुप्रीम कोर्ट में लंबित है हत्या का मामला”

मंत्री ने आरोप लगाया कि उमंग सिंगार की पूर्व पत्नी ने उन पर एक महिला की हत्या का आरोप लगाया था, जो मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि उमंग सिंगार करोड़ों की अवैध संपत्ति के मालिक हैं और 2 करोड़ की डिफेंडर कार में घूमते हैं।

“कांग्रेस में ऐसे नेता प्रतिपक्ष रहे तो सफाया तय”

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अगर कांग्रेस में ऐसे नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, तो पार्टी का सफाया तय है।

Related Articles