State

महिला डॉक्टर ने मंगेतर पर रेप का मामला दर्ज कराया

*गुना:** सरकारी अस्पताल के मेडिकल रूम में रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंदौर की एक महिला डॉक्टर ने अपने मंगेतर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला डॉक्टर शादी के लिए मेट्रिमोनियल साइट पर लड़का ढूंढ़ रही थीं, जहां उनकी मुलाकात मंडलेश्वर-खरगोन निवासी वरुण वर्मा से हुई। कुछ समय बाद दोनों की रजामंदी से सगाई हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वरुण ने शादी का झांसा देकर गुना के सरकारी अस्पताल के मेडिकल रूम में रेप किया और बाद में शादी से मुकर गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मई 2023 में दोनों की सगाई हुई थी। अगस्त 2023 में वरुण गुना के सरकारी अस्पताल में पीड़िता से मिलने आया, जहां उसने जबरदस्ती संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि वरुण ने बाद में फोन उठाना बंद कर दिया और आखिरी बार 9 सितंबर को बात की थी।

महिला डॉक्टर ने इंदौर के तेजाजीनगर थाने में मामला दर्ज कराया, जिसे गुना पुलिस को शिफ्ट कर दिया गया है। अब आगे की जांच गुना पुलिस द्वारा की जाएगी।

Related Articles