भोपाल: फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव लेक व्यू रंजीत में संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से परमजीत सिंह खनूजा को तीन साल के लिए फिर से फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। इस महत्वपूर्ण चुनाव की जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी रिंकू भटेजा ने दी।
चुनाव के दौरान, चेयरमैन के पद पर अजय सरावगी (कटनी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में मुन्ना वर्मा (इंदौर), और चंद्रशेखर निगम (मंदसौर) को नियुक्त किया गया। महासचिव (प्रशासनिक) प्रदीप अग्रवाल (जबलपुर), महासचिव (संगठन) राजेश हड़िया (इंदौर), और कोषाध्यक्ष के रूप में संजय जैन (भोपाल) को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस चुनावी मीटिंग का संचालन कोर कमेटी के संयोजक रामबाबू शर्मा द्वारा किया गया। पदाधिकारियों के अलावा 11 समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें रिंकू भटेजा (भोपाल), स्वदेश सोनी (भोपाल), इस्माइल खान (भोपाल), आशुतोष विशिष्ट (रतलाम), लल्लन सोनपुरे (बैतूल), और भारत सोनी (भोपाल) शामिल थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने पुष्प हारों से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।