State

बैखौफ बदमाशो ने पुलिस की दो कॉलोनियो में खड़ी दर्जन भर से ज्यादा कारो में की तोड़फोड़

भोपाल । शहर में बदमाशो के हौसलें लगातार बुंलद होत जा रहे है। बदमाश ने अब पुलिस कॉलोनी को अपना निशाना बनाते हुए रहवासी परिसर में खड़ी पुलिसकर्मियों के दर्जन भर से अधिक चार पहिया वाहनो के कॉच फोड़ दिये। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे जहांगीराबाद थाना इलाके में स्थित तीन मंजिल पुलिस लाइन और रुस्तमजी परिसर में हुई। रहवासियो ने इसकी शिकायत स्थानीय भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे सहित पुलिस के आला अफसरो से की है।
उपनिरिक्षक लक्ष्मी राय ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने तीन मंजिला पुलिस लाइन में पार्किंग में खड़ी करीब 7-8 और रुस्तमजी परिसर में पॉच वाहनों के कांच फोड़कर फरार हो गए। भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे ने कहा कि कवर्ड कैपंस ने इस तरह अज्ञात बदमाशो द्वारा वारदात को अंजाम देना निदंनीय है, उन्होने कहा कि संभवत आरोपी मानसिक रुप से बीमार होगा। इसकी शिकायत आला अफसरो से की गई है। हालांकि वाहनों में तोड़फोड़ की आवाजे सुनकर लोग बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर उनकी पहचान जुटाने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल रही है। रहवासियो का कहना है कि यहॉ कई बाहर के लोग भी अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, अनुमान है कि शिकायत से गुस्साये होकर किसी ने वाहनो के कॉच फोड़े हो।

Related Articles