State

भोपाल: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाए गए

भोपाल । शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम भोपाल ने व्यापक अभियान चलाया। निगम के अतिक्रमण निरोधक अमले ने फुटपाथ, सड़क, कॉरिडोर और अन्य सार्वजनिक स्थलों से अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान पान पार्लर, गुमठी, दोपहिया वाहन, ठेले, लोहे के फ्रेम, पाइप, बांस और अन्य सामान जब्त किया गया।

अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई

नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों के आधार पर अभियान चलाया।
अतिक्रमण हटाने वाले प्रमुख स्थान:
नेहरू नगर, कोटरा, माता मंदिर, करोद, 80 फीट रोड, कोलार, बैरागढ़, लालघाटी, गुफा मंदिर रोड, एयरपोर्ट रोड, एम्स गेट नं. 02, अशोका गार्डन, न्यू मार्केट, जेके हॉस्पिटल, कटारा हिल्स, शाहपुरा, बावड़िया कला, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, जहांगीराबाद और अन्य क्षेत्र।

जब्त किया गया सामान

1 लकड़ी का पान पार्लर
1 गुमठी
20 दोपहिया वाहन
3 सादा ठेले और 1 छत ठेला
4 लोहे के फ्रेम और 2 पाइप
10 बांस, 1 टूटा प्लाईबोर्ड और अन्य सामान

नगर निगम की चेतावनी

नगर निगम ने दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि फिर से अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर को साफ-सुथरा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles