State

आठ दिवसीय जैन शिक्षण शिविर हुआ समापन, शिक्षको और बच्चो का हुआ सम्मान, मिले पुरुस्कार

ग्वालियर  | मुरार मीरा नगर स्थित दिगंबर जैन महावीर चैत्यालय में श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर जयपुर के द्वारा 26 मई से 03 जून तक आठ दिवसीय जैन शिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसका समापन समारोह मंगलवार को जैन मिलन सिद्धार्थ पुरुष शाखा मुरार एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा शिविर शिक्षको और शिवार्थी बच्चो का सम्मान कर किया गया।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजय जैन (प्रभारी श्रवण संस्कृति शिविर), विजय जैन (मंत्री श्री महावीर चैत्यालय, मीरा नगर), पदम जैन (अध्यक्ष जैन मिलन सिद्धार्थ थे। वही कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरणकर्ता श्रीमति शशि जैन (अध्यक्ष,राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं दीप प्रज्वलनकर्ता धर्मचंद्र जैन परिवार ने किया।

शिविर में मुख्य भूमिका निभाने वाले शिक्षक पंडित शुभम शास्त्री, श्रीमति रुचि जैन (शिक्षिका), श्रीमति राखी जैन (शिक्षिका), का अतिथियों द्वारा पगड़ी पहनाकर माला दुपट्टे उड़कर स्मृति चिन्ह मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया

*कार्यक्रम के अतिथियों का सम्मान मोमेंटो भेंटकर किया। बच्चो को परिक्षा के पुरुस्कार से सम्मान किया।*

*कार्यक्रम में मंगलाचरण नृत्य कु. आध्या जैन व कु. अनन्या जैन द्वारा किया गया। श्रीमति सुषमा बाकलीवाल द्वारा भजन की प्रस्तुति दी। स्वागत नृत्य कु. जैन कु. जैन द्वारा प्रस्तुति दी गई। अंत मे पाठशाला के 60 बच्चो शिविर में परिक्षा देने वाले सहित महिला और पुरुष को भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय, सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज जैन, विनोद जैन, संजय जैन, नवीन जैन, चौधरी मनोज जैन, कमलचंद्र जैन एवं प्रदीप जैन मौजूद थे।*

Related Articles