State

शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराया, फिर कई बार ज्यादती के बाद किया इंकार

भोपाल। पति से अनबन के कारण अलग रह ही महिला से एक युवक ने मदद के बहाने नजदीकियां बढ़ाई और फिर पति से तलाक लेने के बाद उससे शादी करने का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर महिला ने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद युवक ने उस महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बीते दिनों जब पीड़िता ने उसपर शादी का दबाव डाला तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह शादीशुदा है। पारिवारिक विवाद को लेकर उसका पति आये दिन मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था। पति से विवाद के चलते वह करीब पांच साल से अलग रह रही थी। इस बीच इलाके में ही रहने वाले महेन्द्र चौरसिया नामक युवक से उसकी पहचान हो गई। पहचान बढ़ने पर उनके बीच निजी बातें भी होने लगी। महिला ने महेन्द्र को अपने पति से अनबन की बात बताई इस पर महेन्द्र ने उसे मदद करने का भरोसा दिया। बाद में महेन्द्र ने पीड़ीता की मदद करते हुए उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। दोनो एक दूसरे के करीब आ गए तब युवक ने उससे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले ले इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। महेन्द्र पर भरोसा कर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा कर पीड़ीता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह महिला को अपने साथ इंदौर लेकर गया था, और वहॉ भी साथ रहने के दौरान उसका दैहिक शोषण करता रहा। बीते दिनों दोनो वापस भोपाल आ गए। इसके बाद महिला ने महेन्द्र पर शादी करने का दबाव बनाया। पहले तो महेन्द्र बहाने बाजी कर उसे टालने लगा, महिला के अधिक दबाव बनाने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। बाद में थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया दी है।

Related Articles