State

भोपाल में संस्कार भारती के कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर की भूमिका पर चर्चा

भोपाल। संस्कार भारती भोपाल कार्यालय में एक विशेष नाट्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “भारतवर्ष की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की भूमिका”। इस कार्यक्रम का आयोजन *संस्कार भारती मध्यभारत प्रांत* की *CYGB (क्रिएटिव युवा ग्लोरियस भारत)* इकाई द्वारा किया गया। आयोजन के संयोजक हिम्मत गोस्वामी और निखिल खत्री थे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उपन्यासकार और नाटककार रंजना चितले रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी श्री संजय मेहता ने की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया गया। रंजना चितले ने अपने शोध के आधार पर देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके समाज के प्रति योगदान पर वक्तव्य दिया। इसके साथ ही, संजय मेहता ने भी देवी अहिल्याबाई की लोक में भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

इस आयोजन में निखिल खत्री द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर का लाइव पोट्रेट भी प्रस्तुत किया गया। संस्कार भारती की अध्यक्षा अरुणा शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश गलगले ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन दीपिका पुरोहित ने किया।

कार्यक्रम में *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* के अखिल भारतीय प्रचारक निरंजन पंडा, संस्कार भारती के सहमहामंत्री शेखर कराडकर, और लोककला विधा प्रमुख महिमा पांडे, प्रेम अष्ठाना, शिव कटारिया और रामचंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles