State

डीजीपी सुधीर सक्सेना ने दिया आदर्श पुलिस अधिकारी बनने का मंत्र

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण का आगाज
भोपाल ।  मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में 43वें उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ हुआ। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने प्रशिक्षु डीएसपी को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस सेवा के आदर्शों की शिक्षा दी। उन्होंने बल दिया कि व्‍यावसायिक दक्षता, परिश्रम, ईमानदारी, और संतुलित आचरण से ही वे आदर्श पुलिस अधिकारी बन सकते हैं।

विशेष पुलिस महानिदेशक संजय कुमार झा ने की अनुशासन की वकालत

विशेष पुलिस महानिदेशक संजय कुमार झा ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा को अच्छे पुलिस अधिकारी की कुंजी बताया।

प्रशिक्षण में शामिल हुए 23 उप पुलिस अधीक्षक

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 23 उप पुलिस अधीक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू किया, जिसमें 9 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष होगी, जिसमें नए कानूनों और चाइल्ड राइट्स को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

Related Articles