State

निगम मंडल और सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने की मांग

*भोपाल* – सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेई और महासचिव अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि निगम मंडल, बोर्ड, परिषद, प्राधिकरण, और सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाए।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ने बताया कि इन संस्थाओं के कर्मचारी 40 वर्षों तक राज्य सरकार की योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सिर्फ ₹1000 से ₹3000 तक की मामूली पेंशन मिलती है। इतना ही नहीं, इन कर्मचारियों को न तो आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलता है और न ही बीपीएल योजना का। इस स्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने जीवन यापन और इलाज में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार इलाज के अभाव में उनकी असमय मृत्यु हो जाती है, जो मानवीय दृष्टिकोण से बेहद अनुचित है।

अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि निगम मंडल, बोर्ड, परिषद और सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाए ताकि वे गंभीर बीमारियों के दौरान बिना इलाज असमय मृत्यु का शिकार न बनें।

इस मांग को समर्थन देने वालों में पी.सी. जैन, प्रमोद वाणी, आर.एन. कौल, जे.एस. राठौर, प्रो. कलिका प्रसाद यादव, एन.एस. यसलहा, एम.एस. सिद्दीकी, एस.के. अमलाथे, एस.सी. उपाध्याय, हतिम अली अंसारी, एस.सी. त्रिपाठी, ए.के. ब्योहार, पी.एल. शर्मा, आर.के. खरे, आर.एस. रघुवंशी, वीणा जोशी, प्रतिभा तिवारी, शिल्पा फड़नीस, श्यामसुंदर शर्मा, सुरसारी पटेल, एम. श्रीवास्तव, व्ही.के. शुक्ला, एस.के. शर्मा, शकील अकबर, एस.के. जोशी, नेमी चंद जैन, आर.पी. पांडे, डी.एन. त्रिपाठी सहित कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

Related Articles