State

MP में 23 मार्च को स्थाई कर्मियों की हड़ताल, सातवें वेतनमान और नियमितीकरण की मांग

भोपाल । मध्य प्रदेश के 32,000 स्थाई कर्मी अपनी सातवें वेतनमान और नियमितीकरण की मांग को लेकर 23 मार्च को काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान, तुलसी नगर में धरना देंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

सातवें वेतनमान का लाभ जल्द दिया जाए।
28,000 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
55,000 अंशकालिक कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए।
अनियमित कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी किया जाए।

हड़ताल का ऐलान, सरकार को नोटिस सौंपा

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने हड़ताल की आधिकारिक सूचना सरकार को सौंप दी है। नोटिस सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे, उपाध्यक्ष महेंद्र सारस, महासचिव शिवराम जाटव, प्रमोद बर्डे और राजू शील यादव शामिल रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रही और वर्षों से लंबित मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

23 मार्च को ऐसा रहेगा आंदोलन:
भोपाल में अंबेडकर जयंती मैदान में सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन।
गगनभेदी नारों के साथ रैली निकालकर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी।
पूरे प्रदेश में अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles