
गोहद/भिंड: गोहद चौराहा में हुए एक दर्दनाक हादसे में अपने दोनों बच्चों को खो चुके सुरेक्ष जाटव को मुआवजा देने की मांग की गई है। इस हादसे में उनके बेटे सुरेश जाटव और बेटी नन्दनी जाटव की मृत्यु हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और उन दोनों मृतकों के भविष्य में परिवार की स्थिति सुधारने की आशा थी, लेकिन उनकी मृत्यु के कारण यह सम्भावना विलुप्त हो गई है। पीड़ित परिवार को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
गोहद चौराहा पर हादसे की आधी सड़क पर दुकानों, टमटमों, और बसों का अतिक्रमण होता रहता है, जो तुरंत हटाया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नैशनल हाईवे 719 के संदर्भ में सिक्स लेन बनाने की घोषणा की थी, और इसे अमल में लाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आम जनता को अनिश्चित कालीन आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।





