अवैध हथियार के साथ अपराध की फिराक में बैठे युवक को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

भोपाल। शहर में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।

अभियान की पृष्ठभूमि:
पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में शहर में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध) श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री अनुरक्ति शबनानी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी एवं उनकी टीम को सक्रिय किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:
एक विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम सिजनल फल नीलामी शेड, सब्जी मंडी करोंद क्षेत्र पहुंची। वहां बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक चबूतरे पर संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और लोडेड कारतूस बरामद हुआ। वैध लाइसेंस ना होने पर आरोपी के खिलाफ विधिसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

क्र. नाम व पता शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय आपराधिक रिकॉर्ड

01 जावेद पिता नसीरूददीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी मकान नंबर 110, गली नंबर 01, पानी की टंकी के पास, नवाब कॉलोनी, थाना निशातपुरा, भोपाल 8वीं पास पुताई का कार्य 1. अप.क्र. 04/22 धारा 122 भा.दं.सं. थाना निशातपुरा <br> 2. अप.क्र. 34/23 धारा 394 भा.दं.सं. थाना बैरागढ़


कार्यवाही में शामिल टीम के सदस्य:
निरीक्षक अनील कुमार यादव, उप निरीक्षक राजकिशोर मिश्रा, उप निरीक्षक अजीज खान, सहायक उप निरीक्षक अनील तिवारी, प्रधान आरक्षक मुजफ्फर अली, प्रधान आरक्षक विश्वजीत भार्गव, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक विजय सेंगर, आरक्षक निलेश वर्मा एवं महिला आरक्षक मनीषा राठौर की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Exit mobile version